26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे, तिहाड़ से कोर्ट में तहव्वुर राणा की वर्चुअल पेशी होगी

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

26/11 हमलों से संबंधित केस फाइलें और ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत में पहुंच गए हैं। केस फाइलें और ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड हाल ही में जिला न्यायाधीश विमल कुमार यादव के कोर्ट स्टाफ को मिले हैं - जज यादव ने जनवरी में आदेश दिया था कि सभी ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड मुंबई से दिल्ली भेजे जाएं। एनआईए ने जिला न्यायाधीश विमल कुमार यादव के समक्ष एक आवेदन दायर कर तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मद्देनजर ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड तलब करने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: मिशन राणा की कामयाबी का चेहरा, कभी कसाब का खोला राज, अब तहव्वुर की कान पकड़ उगलवाएंगे सच, जानिए कौन?

दिल्ली की एक अदालत को 26/11 के मुंबई हमलों के कथित साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा के अमेरिका से भारत आने से पहले इस संबंध में मुकदमे के रिकॉर्ड मिल गए हैं। एक अदालती सूत्र ने यह जानकारी दी। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों के प्रमुख आरोपी राणा को बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा राणा के आवेदन को खारिज किए जाने के बाद प्रत्यर्पण से बचने का उसका आखिरी प्रयास विफल हो गया था। मुंबई की एक अदालत के कर्मचारियों को रिकॉर्ड भेजने के लिए 28 जनवरी को दिए गए निर्देश के अनुरूप, हाल में जिला न्यायाधीश विमल कुमार यादव की अदालत को ये रिकॉर्ड मिले। न्यायाधीश ने दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा मुंबई से रिकॉर्ड प्राप्त करने का अनुरोध करते हुए दायर आवेदन पर यह आदेश पारित किया। दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में 26/11 के हमलों से संबंधित कई मामलों की मौजूदगी के कारण निचली अदालत के रिकॉर्ड पहले मुंबई भेजे गए थे। 

प्रमुख खबरें

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Uzbekistan के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, कहा- यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है