अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे का टाइटल ट्रैक रिलीज, बिग बी ने दी है दमदार आवाज

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 23, 2021

फैंस की मांग को देखते हुए आने वाली फिल्म चेहरे के निर्माताओं ने आखिरकार ट्रैक रिलीज कर दिया है।अमिताभ बच्चन ने अपने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में अपनी पहली झलक के साथ अपने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।

अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को रिलीज होगी चेहरे। जब शब्द बोलते हैं। आपको बता दें कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। जिसमें अमिताभ एक मर्डर केस सुलझाते हुए नजर आएंगे।

आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुबीर यादव, रिया चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूर भी नजर आने वाले हैं।

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक विशाल शेखर ने इस फिल्म को संगीत दिया है। यह फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

27.43 करोड़ LPG उपभोक्ताओं का Aadhaar Biometric सत्यापन पूरा, बिना ईकेवाईसी नहीं मिलेगी सब्सिडी

Surat में LPG टैंकर से अवैध रीफिलिंग करते 9 लोग गिरफ्तार, 84 सिलेंडर और वाहन जब्त

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते