BR Chopra Birth Anniversary: Film Critic से बने Bollywood के 'शोमैन', 'Bhootnath' थी आखिरी हिट फिल्म

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2026

आज ही के दिन यानी की 22 अप्रैल को बलदेव राज चोपड़ा का जन्म हुआ था। बलदेव राज चोपड़ा को बी.आर चोपड़ा के नाम से भी जाना जाता है। बी.आर चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म क्रिटिक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बी. आर चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... 

इसे भी पढ़ें: Legendary Bollywood singer Asha Bhosle: पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत

फिल्मी दुनिया

साल 1947 में बी.आर चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म 'चांदनी चौक' रिलीज हुई थी। जिसको आई.एस जौहर ने लिखा था। इस फिल्म में एरिका रुख्शी और नईम हाशमी ने अभिनय किया था। बी.आर ने सिनेमा जगत में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। ब्लैक एंड व्हाइट के इस जमाने में उन्होंने लोगों को धार्मिक और पारिवारिक मूल्यों वाली फिल्में दीं। जिनको ऐतिहासिक फिल्मों के अलावा महाभारत के लिए भी याद किया जाता है।

'महाभारत' की कहानी को बी आर चोपड़ा ने छोटे पर्दे पर कुछ इस तरह दिखाया कि कभी ऐसी पौराणिक कहानियां देखने को नहीं मिलीं। जब कोरोना लॉकडाउन लगा तो टीवी चैनल पर रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण फिर से शुरू हुआ। दोनों सीरियल ने इस दौरान टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

आखिरी फिल्म

बी आर चोपड़ा के साथ उनके भाई यश चोपड़ा सहायक निर्देशक के तौर पर काम करते थे। वहीं बी.आर चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'भूतनाथ' थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन थे, यह फिल्म सुपरहिट थी।

मृत्यु

वहीं 05 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में बी.आर चोपड़ा का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Bihar Harassment Case | जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिगों से बर्बरता व छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जनाक्रोश, SIT गठित, 3 गिरफ्तार

Parivartini Ekadashi व्रत से मिलेगा वाजपेय यज्ञ जैसा पुण्य, योगनिद्रा में करवट बदलेंगे श्रीहरि

Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले तंज पर बोले RLD नेता KC Tyagi, हम 500 रुपये के नोट हैं