फिल्म निर्देशक Karan Johar ने ट्रोलर्स को ‘नैनी ऑफ नेपो किड्स’ कहने पर फटकार लगाई

By रेनू तिवारी | Jul 21, 2025

'कुछ कुछ होता है' और 'माई नेम इज़ खान' जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया ट्रोल को करारा जवाब दिया, जिसने भाई-भतीजावाद को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया था, जिसके लिए उन्हें अक्सर निशाना बनाया जाता है। यह टिप्पणी उस समय आई जब जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 'सैय्यारा' में नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की उनके अभिनय की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें: Saiyaara Box Office Report | Ahaan Panday और Aneet Padda की पहली फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। करण ने फिल्म को सूरी का सर्वश्रेष्ठ निर्देशन बताया। इसी पोस्ट पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने जौहर की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की ‘‘आ गया नेपो किड का दाईजान’’ लेकिन जौहर जवाब देने के लिए तैयार बैठे थे। जौहर ने लिखा, ‘‘चुप कर। घर बैठे बैठे नकारात्मकता मत पाल। दो बच्चों का काम देख और खुद कुछ काम कर।’’

अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे सहित कई ‘स्टार किड्स’ को पर्दें पर लाने के लिए फिल्म निर्देशक को अक्सर भाई-भतीजावाद के विषय पर नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। इसी तरह फिल्मी हस्तियों के परिवार के सदस्यों का समर्थन करने वालों को ‘नैनी ऑफ नेपो किड्स’ कहा गया है। फिल्म ‘सैयारा’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा समर्थित है। जौहर अपनी अगली फिल्म ‘धड़क 2’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसका निर्माण वह हीरू जौहर, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, उमेश बंसल और मीनू अरोड़ा के साथ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal