कोरोना वायरस: फिल्म फेडरेशन ने परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के लिए जारी किए नये दिशानिर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फिल्म शूटिंग को लेकर नए कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं और इनके सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी टीम का गठन किया है। दिशानिर्देशों में फिल्म के सेट पर सुरक्षा एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले दृश्यों की फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी गई है। राज्य और विशेष रूप से मुंबई में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण फिल्म और टीवी उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री ने अफगान शांति प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ बातचीत की

शुक्रवार को जारी एफडब्ल्यूआईसीई के एक बयान के अनुसार, पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि फिल्म उद्योग एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन करने के प्रति जिम्मेदार होगा। बयान में कहा गया है, विशेषज्ञों के साथ मिलकर दिशानिर्देशों को निर्धारित किया गया है, जिन्हें प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में शामिल सभी लोगों को पालन करना होगा। ये दिशानिर्देश 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन