गौहर खान ने तोड़े कोरोना के नियम, 2 महीने तक नहीं कर पाएंगी शूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

मुंबई। फिल्म कर्मचारियों के संघ ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज’ (एफवाईस) ने कथित तौर पर कोविड-19 नियमों का पालन न करने के लिए मंगलवार को, बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान के विरुद्ध दो महीने का असहयोग नोटिस जारी किया। इस संबंध में, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा सोमवार को खान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, बीएमसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में खान का नाम नहीं दिया गया है, खबरों के मुताबिक यह मामला उनसे ही जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एफवाईस अध्यक्ष बी एन तिवारी, महासचिव अशोक दुबे और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त बयान में कहा गया, “गौहर खान ने बेहद गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है। उन्होंने न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जिंदगी खतरे में डाली।” एफवाईस ने कहा कि जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने के बावजूद शूटिंग करने के लिए वह खान की निंदा करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर