फिल्म संगठनों ने प्रकाश झा और आश्रम की टीम पर हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

मुंबई। फिल्म संगठन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फिल्मकार प्रकाश झा और उनकी टीम पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को इस तरह के ‘‘हिंसा के निर्लज कृत्यों’’ पर कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, भोपाल में वेब सीरीज ‘‘आश्रम’’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सेट पर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए उन पर स्याही फेंकी। इस वेब सीरीज में अभिनेता बॉबी देयोल एक ठगी बाबा निराला के रूप में मुख्य भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें: 67th National Film Awards: कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी, धनुष को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, देखें विजेताओं की पूरी सूची

यही कारण है कि भारत और दुनिया के विभिन्न देशों की सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए नीतियां बनाती हैं।’’ प्रतिष्ठित फिल्म संगठन ने कहा, ‘‘हम संबंधित अधिकारियों से हिंसा के इन कृत्यों में शामिल अपराधियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह करते हैं।’’ एक अन्य बयान में एफडब्ल्यूआईसीई ने सरकार से इस घटना का संज्ञान लेने और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ शुरू करने की अपील की। दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) साईं कृष्णा थोटा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी तब कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई कि इस वेब सीरीज में हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले अश्लील दृश्य हैं।’’ फिल्मकार हंसल मेहता, संजय गुप्ता और प्रीतीश नंदी समेत फिल्म जगत से जुड़े हुए कई अन्य लोगों ने भी इस हमले की निंदा की है।

प्रमुख खबरें

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना

विवादों के बीच बड़ा बदलाव: Ben Stokes बाहर, Jofra Archer की वापसी, Joe Root बने England के नए कप्तान।

टीम इंडिया से बाहर Suryakumar Yadav, पर T20 Cricket में छोड़ गए अपनी अमिट छाप