केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट जीतने पर सुरेश गोपी को फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

कोच्चि। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए इतिहास रचने वाले अभिनेता सुरेश गोपी को फिल्म जगत के कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। ममूटी और मोहनलाल सहित मलयालम फिल्म जगत के कई सितारों ने गोपी को सोाल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर जीत पर बधाई दी। ममूटी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रिय सुरेश, आपकी जीत पर हार्दिक बधाई।’’ दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने अपने बधाई संदेश में कहा,‘‘बधाई हो प्रिय सुरेश!’’ 

इसे भी पढ़ें: TMC सकारात्मक सोच के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी : Abhishek Banerjee

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद के. मुरलीधरन 3,28,124मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को करारा झटका देते हुए कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल में लोकसभा की 20 में से 18 सीटें जीत कर एक तरह से विरोधियों का सफाया कर दिया। वहीं, भाजपा ने पहली बार राज्य में लोकसभा चुनावों में जीत का स्वाद चखा और अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचेगी उच्चस्तरीय समिति

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

Kolkata Durga Puja भगदड़ मामला: पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को पकड़ा

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत