फिल्म ‘‘पृथ्वीराज’’ 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का शानदार डेब्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

मुम्बई। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘‘पृथ्वीराज’’ 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित यह फिल्म पहले 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया। कुमार ने ट्विटर पर इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेद्वी ने किया है जो टेलीविजन पर धारावाहिक ‘‘चाणक्य’’ (1991) और अमृता प्रीतम के उपन्यास ‘‘पिंजर’’ पर बनी फिल्म के निर्देशन को लेकर जाने जाते हैं। ‘‘पृथ्वीराज’’ फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद भी हैं। वर्ष 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में