हल्के फुल्के अंदाज में रिश्तों की गर्माहट महसूस कराती है खजूर पे अटके

By प्रीटी | May 21, 2018

इस सप्ताह प्रदर्शित फिल्म 'खजूर पे अटके' आपको हल्के फुल्के अंदाज में मानवीय मूल्यों का अहसास कराती है। ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में हम कैसे अपने रिश्ते नातों को भूलते जा रहे हैं और कैसे हर रिश्ते पर हमारा स्वार्थ हावी हो रहा है, इन्हीं सब चीजों को निर्देशक हर्ष छाया ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर पेश किया है। फिल्म की स्टार कास्ट भले बहुत बड़ी ना हो लेकिन अगर कहानी में दम हो तो छोटे बजट की फिल्म भी बड़ा कमाल कर जाती है। खजूर पे अटके से भी बड़ा कमाल दिखाने की उम्मीद की जा रही है।

अभिनय के मामले में मनोज पाहवा कमाल के रहे। सीमा भार्गव का काम भी अच्छा रहा। विनय पाठक, अलका अमीन, सना कपूर और डॉली अहलूवालिया का किरदार भी दर्शकों को पसंद आयेगा। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी है जो कहीं भी जरा-सी भी भटकी नहीं है। फिल्म का गीत-संगीत सामान्य है। निर्देशक हर्ष छाया की यह फिल्म आपका अच्छा टाइम पास करेगी इसलिए इसे एक बार देखा जा सकता है।

कलाकार- मनोज पाहवा, सीमा भार्गव, विनय पाठक, अलका अमीन, डॉली अहलूवालिया, सुनीता सेनगुप्ता, सना कपूर और निर्देशक हर्ष छाया।

प्रीटी

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।