मॉब लिंचिंग का विरोध कर रहे 49 फिल्मी हस्तियों का नुसरत जहां ने किया समर्थन

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2019

देश में लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिसके समाधान के लिए फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चिट्ठी लिखी। देश में बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं से चिंतित फिल्मकार श्याम बेनेगल और निर्देशक अनुराग कश्यप सहित 49 नामी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखा है। इसमें लिखा गया है कि 'जय श्री राम' का उद्घोष भड़काऊ नारा बनता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने यूलिया वंतूर को गिफ्ट की डायमंड रिंग! आखिर क्यों? 

इस पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मानवता के लिए लड़ते रहो'। नुसरत जहां ने कहा कि हम आज कई चीजों पर बात करते हैं लेकिन बुनियादी मुद्दों पर बात करने से कतराते हैं लेकिन "इंसान की जिंदगी" सबसे बुनियादी चीज है इसे बचाना जरूरी है। किसी को हक नहीं है किसी की जान लेने का। 

इसे भी पढ़ें: ''बाहुबली'' के साथ डेब्यू करेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान!

नुसरत जहां ने 49 नामी हस्तियों का समर्थन करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है लोग इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे और हमारे समर्थन में आकर मॉब लिंचिंग का विरोध करेंगे और भीड़ हिंसा पर सख्त कार्रवाई करेंगे। नुसरत जहां का पूरा पत्र उनके इस ट्वीट में पढ़ें-

आपको बता दें कि मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए पत्र लिखने वालों में अनुराग कश्यप, अदूर गोपालकृष्णन, मणिरत्नम, बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Pahalgam Attack Anniversary: शाह ने दोहराया Zero Tolerance का प्रण, खरगे बोले- भारत का हौसला अटूट

छात्रों का आत्मघातः सपनों का बोझ है या सिस्टम की नाकामी?

Dhurandhar फेम Jasmine Sandlas का कॉन्सर्ट बना विवाद का अखाड़ा: पानी से खुद को भिगोया, लिप-सिंक देख भड़के फैंस

Earth Day 2026: हमारी गलतियों से खतरे में धरती, जानें क्या है Our Power, Our Planet थीम