फिल्म जगत ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की तारीक की, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को किया सलाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जिसके बाद भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इस महीने की शुरुआत में ऑक्सफोर्ड के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके कोविशील्ड और स्वदेश विकसित भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को देश में सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान की थी।

इसे भी पढ़ें: शाहिद-मृणाल से लेकर ऋतिक-दीपिका तक, 2021 में ऑनस्क्रीन की फ्रेश पैरिंग जिसका बेसब्री से है इंतज़ार

अभिनेता कुणाल कपूर ने भी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा, ‘‘अथक काम किया और हमारे लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को चलाना संभव बनाया।’’ अभिनेत्री निमरत कौर ने उम्मीद जताई कि टीकाकरण अभियान सुगमता से चलेगा और सफल होगा। फिल्मकार अशोक पंडित, बांग्ला अभिनेता परमब्रत चटर्जी, अदाकारों रणवीर शौरी, अनुपम खेर, अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर आदि ने भी वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा