‘कटहल’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म को मिला नेशनल अवार्ड, फिल्मकारों का है छत्तीसगढ़ से जुड़ाव

By प्रेस विज्ञपति | Aug 03, 2025

रायपुर। नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 में रिलीज फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिन्दी फिल्म का अवार्ड मिला है। फिल्म के निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा का जुड़ाव रायपुर से है। उनके पिता अशोक मिश्रा प्रसिद्ध फिल्मकार हैं जिन्हें भी फिल्म लेखन के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है। सान्या मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म में कटहल चोरी की कहानी को व्यंग्यात्मक ढंग से दिखाया गया है। एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाली सान्या मल्होत्रा के साथ ही राजपाल यादव ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।


इसे भी पढ़ें: The Kerala Story की टीम को मिले दो National Film Awards, फिल्म को लेकर छिड़ गया विवाद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन का पुरस्कार फिल्म लेखक दीपक किंगरानी को मिला है। जो भाटापारा के रहने वाले हैं जो फिल्म लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘सिर्फ बंदा काफी है’ इसके लिए 2023 के सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। यह गौरव की बात है कि दोनों फिल्मकार का जुड़ाव छत्तीसगढ़ से है जिन्होंने छत्तीसगढ़ का सम्मान पूरे सिनेमा जगत में बढ़ाया है।

प्रमुख खबरें

Hockey India ने महिला टीम को 50 लाख का पुरस्कार दिया, World Cup में 5वां स्थान किया हासिल

Nepal Flood Update | नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही! मरने वालों की संख्या 626 पहुंची, बारिश के बीच 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता

PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू

Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा