Asia Cup Final: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला आज, एशिया का कौन होगा सिकन्दर?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2022

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। एक तरफ पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ श्रीलंका को अफगानिस्तान ने सिकस्त दी थी। 

पुराने रिकार्ड्स के मुताबिक पाकिस्तान का पलड़ा भारी 

अगर हम पुराने रिकार्ड्स की बात करें तो बाबर आजम एंड कंपनी का पलड़ा भारी है। आईसीसी रैंकिग की बात करें तो पाकिस्तान नंबर दो की टीम है जबकि श्रीलंका 8वें स्थान पर है। एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम ने 16 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें श्रीलंका की टीम केवल 6 मुकाबले जीतने में कामयाब हो सकी है। लेकिन इस टूर्नामेंट में श्रीलंका का प्रदर्शन देखने के बाद टीम को आंका जा सकता है। 

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 22 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें बाबर आजम की टीम को 13 जीत मिली हैं। लेकिन दुबई के मैदान पर ज्यादातर मुकाबले टॉस पर निर्भर होते हैं। यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी लेने के बाद टीम की जीत लगभग तय हो जाती है। पाकिस्तान की टीम ने आखिरी बार 2012 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। जबकि श्रीलंका ने 2014 में इस टूर्नामेंट में अपना झंडा फहराया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम इस खिताब को अपने नाम करती है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति