हिमाचल प्रदेश---फोटोयुक्त मतदाता सूची-2022 अंतिम रूप से प्रकाशित

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 15, 2022

शिमला   हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रमानुसार प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी, 2022 की अहर्ता तारीख के आधार पर पूर्ण हो चुका है और भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से फोटोयुक्त मतदाता सूची-2022 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप में प्रकाशित की जा चुकी हैं। प्रारूप प्रकाशन के समय 10 नवम्बर, 2021 को प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 53,14,782 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान कुल 1,00,524 नये मतदाता पंजीकृत हुए हैं जिसमें 18-19 आयु वर्ग के 54,087 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल शिमला में राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

प्रदेश की जनसंख्या लिंग अनुपात 976 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 978  है। प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 1,01,627 मतदाता, 14-सुलह निर्वाचन क्षेत्र में और सबसे कम 24,024 मतदाता, 21 लाहौल- स्पीति (अ.ज.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.डी.एम/एस.डी.एम.)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदान/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि को लेकर राज्य चिन्तित है--मुख्यमंत्री

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in पर भी उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि उपरोक्त वेबसाइट के अतिरिक्त एनवीएसपी पोर्टल व वीएचए एप्लीकेशन के माध्यम से भी कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की फोटो रहित पी.डी.एफ.फाइलों की डी.वी.डी. 100 रुपये प्रति डी.वी.डी. की दर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, शिमला के कार्यालय या सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश