वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 संबंधित सवालों का जवाब देंगी

By रितिका कमठान | Jul 30, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 30 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर जवाब देंगी। निर्मला सीतारमण 7 अगस्त को वित्त विधेयक 2024 से संबंधित सवालों का भी जवाब देंगी। इस दिन संसद के दोनों सदनों में केन्द्रीय बजट और जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा जारी रहेगी।

राहुल ने साधा था मोदी सरकार पर निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष चक्रव्यूह तोड़ता है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था...चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह’, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।’’

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा चार और लोगों का नाम लिया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है... जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने घेर कर मारा था। आज भी चक्रव्यूह रचने वाले छह लोग हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे

बुल्गारिया में Iliana Iotova की जीत के संकेत, Exit Poll में 52 फीसदी वोट का अनुमान

Cyclone Arnab: ओडिशा में भूस्खलन और बाढ़ से 6 की मौत, CM माझी ने घोषित किया राहत पैकेज

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त