बुल्गारिया में Iliana Iotova की जीत के संकेत, Exit Poll में 52 फीसदी वोट का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

सोफिया, एक नवंबर (एपी) बुल्गारिया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण के बाद आए ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति इलियाना योतोवा की जीत की संभावना है। आधिकारिक आंशिक परिणाम रविवार को बाद में जारी होने की उम्मीद है। कई सर्वेक्षण एजेंसियों के ‘एग्जिट पोल’ में योतोवा को लगभग 52 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान जताया गया है।

प्रोग्रेसिव बुल्गारिया ने योतोवा का समर्थन किया है। अप्रैल में हुए संसदीय चुनाव में इस पार्टी ने संसद की 240 में से 131 सीट पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। योतोवा (62) ने इस साल जनवरी में उस समय राष्ट्रपति पद संभाला था, जब रादेव ने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

अब वह चुनाव जीतकर राष्ट्रपति पद पर बने रहने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Latur Parcel Blast: दो बंदूक दुकानदारों समेत 4 लोगों पर पुलिस केस

Delhi में प्रदूषण पर कार्रवाई: पहले दिन 68.4 लाख जुर्माना, 1539 वाहन सीमा से लौटाए

Varanasi में 5 नवंबर को Chirag Paswan की पार्टी करेगी नव संकल्प महासभा

Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे