वित्त मंत्री सीतारमण ने मतदाताओं से की अपील: कृपया घर से निकलें और मतदान करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

 निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोगों से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ते तापमान के बावजूद अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सीतारमण ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है।

सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। बेंगलुरु में आज गर्मी हो सकती है लेकिन बाहर निकलना अहम है। अपने समय के अनुसार कृपया आएं और मतदान करें।’’

दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने की आशंका के मद्देनजर मतदान के शुरुआती घंटों में तेजी से मतदान हुआ। कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीट पर पहले दौर के चुनाव में मतदान जारी है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में पहले दौर के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से 226 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 30,602 मतदान केंद्रों में 2.88 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

Varanasi के विकास कामों को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित, Modi और Yogi सरकार की तारीफ की

मुंगारी में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की संयुक्त रैली, दोनों नेताओं ने सुर से मिलाए सुर, BJP पर साधा निशाना

‘अगस्त 2019 के विश्वासघात’ का जवाब है लोगों की व्यापक भागीदारी : Omar Abdullah

West Bengal में लोगों ने लगातार तीसरी बार Modi सरकार बनने का जताया विश्वास