सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बैठक टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के सीईओ के साथ सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बैठक टाल दी गई है और नई तारीख जल्द बताई जाएगी। कोविड-19 संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने के प्रयासों के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में कर्ज की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

बैठक में ब्याज दरों में कमी का फायदा बैंकों द्वारा उधारलेने वालों तक पहुंचाने और कर्ज की अदायगी के संबंध में ऋण-स्थगन की प्रगति पर चर्चा भी होनी थी। आरबीआई ने 27 मार्च को प्रमुख ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की भारी कमी की थी और कर्ज लेने वालों को राहत देने के लिए बैंकों की ओर से स्वैच्छिक आधार पर तीन महीने की मोहलत देने की भी घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस महीने की शुरुआत में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ अर्थव्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए बैठक की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी