वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह मूडीज के साथ बैठक में सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

नयी दिल्ली 23 सितंबर वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भारत की सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा।

कुछ महीने पहले फिच के साथ एक बैठक हुई थी और अब अगले सप्ताह मूडीज के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों पर जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा 28 सितंबर को होने वाली इस बैठक में वित्तीय घाटे और उधारी जैसे बजट अनुमान को पूरा करने के लिए देश की तैयारियों के बारे में भी भी विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

पिछले वर्ष मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया था। उसका कहना था कि निरंतर कम वृद्धि और बिगड़ती राजकोषीय स्थिति को देखते हुये जोखिम कम करने के लिए नीतियों के कार्यान्वयन में चुनौतियां होंगी। मूडीज ने नवंबर 2017 में 13 साल के अंतराल के बाद भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान बढ़ाकर बीएए3 से बीएए2 कर दिया था। बीएए3 सबसे निचला निवेश ग्रेड होता है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir चंदा विवाद से Hindu आस्था आहत, Mohan Bhagwat बोले- Hosabale की हर बात से 100% सहमत

Aamir Khan तीसरी बार बने दूल्हा, Gauri Spratt संग Mumbai में रचाई शादी; देखें Wedding Pics

Bankipur By-Election में Prashant Kishor का बड़ा दांव, BJP को हराने के लिए Tejashwi से मांगी मदद

Weight Loss का सीक्रेट: नाश्ते में लें High-Protein Breakfast, दिनभर रहेंगी Full of Energy