पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर निकालें बाहर...अमित शाह ने सभी राज्यों के CMs से की बात

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी मौजूदा वीजा रद्द करने के एक दिन बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी मुख्यमंत्रियों को पड़ोसी देश के नागरिकों की पहचान करने और उन्हें अपने-अपने राज्यों से तुरंत हटाने का निर्देश दिया। शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उन्हें निर्वासित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। अमित शाह इस मुद्दे पर सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं और उनसे अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरा पासपोर्ट इंडियन और मेरे बच्चे पाकिस्तानी, कैसे भारत से बाहर निकलें? पहलगाम अटैक के बाद अटारी बॉर्डर बंद होने पर आया ऐसा रिएक्शन

नयी दिल्ली ने 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में नागरिकों पर हुए सबसे जघन्य आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों पर जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की भी घोषणा की। यह नया कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई कदमों की घोषणा के एक दिन बाद उठाया गया है, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना, 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Mission 2027 से पहले UP BJP की चुनावी रणनीति तय करेंगे Amit Shah, सीट शेयरिंग पर मंथन

रेस कोर्स मस्जिद में अभी नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, दिल्ली HC का फैसला, केंद्र ने भी दिया ये आश्वासन

Kerala High Court ने कार हादसे के मामले में न्यायाधीश की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MLC Elections में Congress की हार पर बोले JDU नेता Sanjay Jha, बैलेट पेपर पर अब किसे दोष देंगे