गुवाहाटी, सूरत में होटल का बिल कौन भर रहा है, ‘काले धन’ के स्रोत का पता लगाया जाए: राकांपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

मुंबई। शिवसेना के विधायकों के एक बड़े वर्ग की बगावत के कारण महाराष्ट्र में उपजे राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को जानना चाहा कि गुवाहाटी और सूरत में होटल के बिल का भुगतान कौन कर रहा है। शिवसेना के ये बागी विधायक फिलहाल असम में डेरा डाले हुए हैं। राज्य में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने आयकर विभाग (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से ‘‘काले धन’’ के स्रोत का पता लगाने के लिए भी कहा।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शिवसेना के ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे के प्रति समर्थन दिखाते हुए गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में है। गुवाहाटी के एक होटल में बागी विधायकों के डेरा डालने से पहले शिंदे और कई अन्य विधायक सूरत के एक होटल में ठहरे थे।

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल