राष्ट्रीय राजधानी में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

capital
ANI

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus in India | देश में कोविड-19 के 15,940 नए मामले आए, 20 और लोगों की मौत

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 27 जून से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पालावत ने कहा, दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ‘‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली’’ (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बसपा का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला : मायावती

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ एक्यूआई माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़