Health Tips: अपनी खुशियों का Password खुद ढूंढें, Locus of Control और Self-Esteem से बदलें सोचने का नजरिया

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2026

किसी भी समस्या के प्रति किसी व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इसको मनोविज्ञान की भाषा में 'लोकस ऑफ कंट्रोल' बोलते हैं। अगर हर मुश्किल के लिए कोई व्यक्ति खुद को जिम्मेदार मानते हुए उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करता है। तो इसको इंटरनल लोकस ऑफ कंट्रोल कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अपनी हर एक समस्या के लिए बाहरी वजहों को दोषी मानता है, तो इसको एक्सटर्नल लोकस ऑफ कंट्रोल कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके

लोकस ऑफ कंट्रोल उस मनोदशा की जांच करता है, जिसके तहत लोग यह यकीन करते हैं कि उनकी सेहत और अन्य किसी हालात पर आंतरिक या बाहरी वजहों का किस सीमा तक कंट्रोल है। लेकिन यह उनके दिमाग के काम करने के तरीके का अध्ययन है।

एक्सटर्नल एलओसी

इन लोगों के मन में ऐसी धारणा बनी रहती है कि उनके जीवन की स्थितियां किसी के भाग्य या फिर किस्मत के कंट्रोल में हैं।

इंटरनल एलओसी

इन लोगों का मानना होता है कि उनका जीवन जैसा भी है, वह उनके अपने कामों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

ये लोग मानते हैं कि उनका जीवन जैसा भी है, वह उनके अपने कार्यों का ही प्रत्यक्ष परिणाम है।

उदाहरण के तौर पर जो लोग वेट कम करने के लिए दवाओं की मदद लेना चाहते हैं। वह वेट लॉस में उतना सफल नहीं होते हैं। जबकि संतुलित खानपान और रोजाना की एक्सरसाइज अपनाने वाले लोग आसानी से अपना वेट कंट्रोल कर लेते हैं।

इस लिहाज से अपनी मनोदशा को समझते हुए खुद को इमोशनल मैनेजमेंट करना ज्यादा पॉजिटिव और सही कोशिश है। इसके उलट एक्सटर्नल एलओसी वाले लोगों में पेशेंस की खासी कमी होती है। फिर भी कई बार समस्या के हिसाब से संतुलित ढंग से उसके समाधान के लिए दोनों तरीकों को अपनाते हुए इमोशनल मैनेजमेंट की जरूरत होती है।

छोटी शुरुआत जरूरी

बदलते वक्त की जरूरतों के हिसाब से लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले दूसरों से पूछे बिना खुद लें। लोकस ऑफ कंट्रोल आपके बारे में काफी कुछ कहता है। अगर आप इसको मैनेज करना सीख गए तो हर समस्या का हल खोजना आसान हो जाएगा।

आपकी खुशियों का पासवर्ड

आत्मसम्मान

दूसरों के सामने ऐसा कोई भी काम न करें, जो दूसरों के सामने तो आपकी छवि को बेहतर बनाए, लेकिन आपको वह काम नापसंद हो।

संतुलन है जरूरी

सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। दोनों की स्थितियों में संयमित रहना जरूरी होता है। सफलता के बाद अति-उत्साहित और नाकामी से मिलने वाली निराशा की वजह से अक्सर लोग गलतियां करते हैं। इसलिए दोनों ही स्थितियों में शांत रहना जरूरी है।

बातचीत करना जरूरी

अगर आपका मन कभी तनावग्रस्त हो और आप किसी समस्या का समाधान नहीं खोज पा रहे हैं। तो परिवार के सदस्यों या किसी अपने करीबी दोस्त से बात करें।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया