By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2020
नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें से 4,939.81 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने ‘पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ के लिए घोषित नई योजना का लाभ उठाया है, जिसे 12 अक्टूबर को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के एक हिस्से के रूप में घोषित किया गया था।’’