फिनलैंड की PM सना मरिन का ड्रग्स टेस्ट आया नेगेटिव, पार्टी करते हुए वायरल हुआ था वीडियो

By निधि अविनाश | Aug 23, 2022

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरिन का ड्रग टेस्ट नेगेटिव आया है। हाल ही में सना मरीन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह जमकर पार्टी करते हुए नजर आ रही थी। इस पार्टी में डांस, गाना और ड्रिंक भी हो रहे थे जिसके बाद विपक्षी पार्टी ने सना पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आई खबर के अनुसार, सना मरीन का ड्रग टेस्ट नेगेटिव आ गया है। इसकी जानकारी खुद सरकार ने साझा किया है।

इसे भी पढ़ें: इंडियाना के गवर्नर ने ताइवान की राष्ट्रपति से मुलाकात की

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में वह दुनिया की सबसे युवा पीएम बनीं और उन्हें केवल अकेले मां ने ही पाला। 29 साल की उम्र में उन्हें 2015 में फिनलैंड की संसद के लिए चुना गया। मारिन फिनलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब