विवादित भाषण को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

पटना। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ले रही भारत-विरोधी, सेना-विरोधी बयानों का सहारा: जीतेंद्र सिंह

सिद्धू ने मुसलमानों से कहा  यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है। अगर तुम लोग एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा। मोदी सलट जाएगा। छक्का लग जाएगा। इस मामले में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आपत्ति जताए जाने के साथ आज शाम भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित मुख्य निर्वाची पदाधिकारी पहुंचकर सिद्धू द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए लिखित शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रात में आवाजाही और पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक बढ़ा

जेन जेड का भरोसा जीतने के लिए प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: प्रियंका गांधी

दिल्ली जिमखाना क्लब के अधिग्रहण को रोकने का हाईकोर्ट के पास अधिकार नहीं: केंद्र