धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

बलिया। बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक के विरुद्ध धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने रविवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली में शनिवार को देर रात बनियाबांध गांव के विवेकानंद सिंह की तहरीर पर राघोपुर गांव में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित विद्यालय सेंट मेरीज स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक कक्षा अध्यापक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक मान्यताओं का दुर्भावनापूर्ण अपमान करने), 504 (अपशब्द कहने) और 506 (जान से मारने की धमकी देने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल