Ballia में मामले की जांच के लिए रिश्वत लेने वाले दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

बलिया जिले में एक मामले की जांच के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी)ओमवीर सिंह ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोप है कि बांसडीह रोड थाना में जैनेन्द्र पाल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच करते हुए उप निरीक्षक रमाशंकर यादव ने मुकदमे के वादी से अनुचित धन लाभ प्राप्त किया।

मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है आरोपी पुलिस उप निरीक्षक ने 17 हजार रुपये अनुचित तरीके से प्राप्त किए और उसने बाद में दस हजार रुपये लौटा भी दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उपनिरीक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Himachal की Shrikhand Yatra पर प्रशासन High Alert पर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी SDRF की टीम

Your Fault London Review | स्पैनिश हिट के ब्रिटिश रीमेक ने किया निराश, न जोश दिखा, न रोमांस का मज़ा

Nitish पर झूठे आरोप! Lalu Yadav के सुरक्षा दावों को JD(U) ने नकारा, बोले - यह सिर्फ सियासत

Himachal का Hidden Gem है Kasauli, Delhi-NCR से Weekend Trip के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन