आपत्तिजनक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता Yunus Chaudhary के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2024

बागपत में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी का कथित तौर पर एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस ने बागपत जिला अध्यक्ष पद से चौधरी को पद से हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में नहीं लागू किया जाएगा UCC, अमित शाह की घोषणा पर Hemant Soren का पलटवार

सार्वजनिक हुए वीडियो में ज़िलाध्यक्ष पीड़ित युवती के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में चौधरीको पद से हटाए जाने की जानकारी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से चौधरी को बागपत जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने का पत्र जारी किया है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ