ठाणे में मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक वन क्षेत्र से कथित तौर पर वध किए गए मवेशियों के अवशेष पाए जाने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबरनाथ क्षेत्र के कन्हेरे गांव में एक राहगीर ने अवशेषों को खुले में पड़ा देखा और एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी, जिसने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कुलगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर गई, और अवशेषों के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे। बताया जा रहा है कि ये अवशेष मवेशियों के हैं। उन्होंने कहा, शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना