एबीसीडी न सुना पाने पर बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2024

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया है, जिसने नौ साल पहले ए, बी, सी, डी नहीं सुना पाने पर तीन साल के बच्चे को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था।

न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौते के मद्देनजर दोषसिद्धि की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा, याचिकाकर्ता (शिक्षक) की पूर्व में कभी इस तरह की संलिप्तता को इस अदालत के संज्ञान में नहीं लाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि कार्यवाही जारी रखना अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के अलावा और कुछ नहीं होगा। वर्ष 2015 में बच्चे की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जब उनका बेटा स्कूल से लौटा तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शिकायत के अनुसार बच्चे ने अपनी मां को बताया कि वह ए, बी, सी, डी नहीं सुना पा रहा था, इसलिए शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान