UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज, राफेल लड़ाकू विमान को लेकर की थी टिप्पणी

By अंकित सिंह | May 08, 2025

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खिलौने वाले विमान पर नींबू और मिर्च बांधकर राफेल लड़ाकू विमान का मजाक उड़ाया। हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय राय के खिलाफ धारा 107(1) और 353(2) के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने, गलत सूचना फैलाने और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि एक प्रेस वार्ता में खिलौना जेट को दिखाते हुए राय ने कहा था कि देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे युवाओं की जान चली गई। उन्होंने कहा था कि लेकिन यह सरकार, जो बहुत बातें करती है, कहती है कि वे आतंकवादियों को कुचल देंगे - वे राफेल लेकर आए, लेकिन वे अपने हैंगर में मिर्च और नींबू लटकाए हुए हैं। वे आतंकवादियों, उनका समर्थन करने वालों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता