पंजाब में वोटिंग से एक दिन पहले केजरीवाल पर FIR का आदेश, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2022

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर के सीनियर एसपी से आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ "आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अन्य दलों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।" शिरोमणि अकाली दल की शिकायत के बाद, पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सीनियर एसपी एसएएस नागर से आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ "आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अन्य दलों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने" के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। क्या विक्टिम कार्ड से होगा फायदा ? विश्वास ने केजरीवाल को दी यह खुली चुनौती

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूस वाला के खिलाफ भी मानसा निर्वाचन क्षेत्र में कथित तौर पर शुक्रवार शाम प्रचार समाप्त होने के बाद घर-घर प्रचार करने का मामला दर्ज किया गया है। आप की शिकायत के आधार पर सिटी -1 मानसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा