बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2024

 बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक ई-मेल के सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह एक पुराना मामला है...हमने जांच के बाद दो अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की।” बिहार पुलिस के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्राथमिकी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग