लखीमपुर खीरी: अजय मिश्र टेनी और बेटे आशीष मिश्रा पर गवाह को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2025

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, 2021 के तिकुनिया हिंसा मामले में एक गवाह को धमकाने के आरोप में लखीमपुर खीरी पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा सहित दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी (खीरी) संकल्प शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया: 4 अक्टूबर को टेनी और उनके बेटे सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 195ए (किसी व्यक्ति को झूठे साक्ष्य देने के लिए धमकाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में वकील की हरकत पर बार काउंसिल सख्त, लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

बलजिंदर ने आगे बताया कि अगले दिन जब वह अदालत में पेश होने वाला था, अमनदीप उसके ससुराल पहुंचा और फिर से उसे रिश्वत देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बार-बार मिल रही धमकियों के बाद उन्हें अपनी ज़मीन पट्टे पर देनी पड़ी और अपने परिवार के साथ पंजाब भागना पड़ा। हमें अपनी जान का डर था। 3 अक्टूबर, 2021 को चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार सहित आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी, जब आशीष और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर गोलीबारी करने और अपनी एसयूवी से किसानों को कुचलने का आरोप लगाया गया था। 

प्रमुख खबरें

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक

Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात