बिना अनुमति बेटे का विवाह करने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बिना अनुमति बेटे का विवाह समारोह आयोजित करने पर सिहोरा तहसील के ग्राम भटुली निवासी उत्तम पटेल के खिलाफ मझगंवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीएम सिहोरा द्वारा विवाह समारोह पर रोक लगाई गई है तथा पूर्व में विवाह समारोह आयोजित करने के लिए दी गई सभी अनुमतियों को निरस्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री ने कहा कोरोना काल में नर्सों का तप और त्याग अविस्मरणीय

 इसके बावजूद ग्राम पंचायत सिंघुली के ग्राम भटुली निवासी उत्तम पटेल द्वारा 11 मई 2021 को बेटे का विवाह समारोह आयोजित किया गया। तहसीलदार सिहोरा के मुताबिक बिना अनुमति शादी समारोह आयोजित किये जाने के इस मामले में पटवारी समर पटेल को संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने बताया कि पटवारी के आवेदन पर मझगंवा पुलिस थाने में उत्तम पटेल के विरूद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue