By अभिनय आकाश | Nov 20, 2023
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 19 नवंबर को एयर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को धमकी देने वाले अपने नवीनतम वीडियो पर 'सूचीबद्ध व्यक्तिगत आतंकवादी' गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून ने पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने सिखों से आग्रह किया था कि वे 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया के विमान से उड़ान न भरें क्योंकि उनकी जान को खतरा हो सकता है।