Donald Trump ने Netanyahu का स्वागत किया, Iran को फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापक वार्ता के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ्लोरिडा स्थित अपने आवास में स्वागत किया और ईरान को उसका परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी। ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि जून में ईरान के प्रमुख परमाणु संवर्धन स्थलों पर अमेरिकी हमलों से तेहरान की परमाणु क्षमताएं ‘‘पूरी तरह से खत्म’’ हो गई हैं। हालांकि, इजराइली अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया में ऐसी रिपोर्ट हैं कि ईरान इजराइल पर हमला करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलें फिर से तैयार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध, संघर्ष, सत्ता परिवर्तन, तख्तापलट और अस्थिरता से साल भर जूझती रही दुनिया

नेतन्याहू की यह यात्रा गाजा के लिहाज से भी एक अहम मोड़ पर हो रही है। ट्रंप अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल-हमास संघर्षविराम समझौता कराने की दिशा में नयी गति पैदा करना चाहते हैं। ट्रंप ने नेतन्याहू की मौजूदगी में कहा कि वह वार्ता के दूसरे चरण तक ‘‘जल्द से जल्द’’ पहुंचना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘लेकिन हमास को निरस्त्र करना होगा।’’ ट्रंप से वार्ता से पहले नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: Asaduddin Owaisi ने CM Yogi और अखिलेश को दी नई सीटों से लड़ने की चुनौती

Bijapur में 35 लाख के 6 इनामी Maoists ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

LoC पर IED ब्लास्ट में PoJK के चार नागरिकों की मौत, पुंछ में अलर्ट

DGFT ने वर्ष 2026-27 के लिए European Union को 5,841 टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी