मुंबई में प्रदर्शन के दौरान तलवार लहराने वाले नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

मुंबई। पुलिस ने एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर तलवार लहराने और कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने को लेकर मुंबई भाजपा की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र केमंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी का स्वागत करने के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कम्बोज का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक तलवार लहराते नजर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला