Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

विवादास्पद राजनीति नेता वाल्मीक कराड के बेटे सुशील कराड और दो अन्य लोगों के खिलाफ बीड में एक महिला के घर में जबरन घुसने, उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, महिला से छेड़छाड़ करने और उनकी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, हालांकि यह घटना वर्ष 2024 में हुई थी, लेकिन मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोलापुर की एमआईडीसी थाना पुलिस ने शुक्रवार को यह मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला वर्तमान में सोलापुर में रहती है।

मौजूदा मामले में सुशील कराड और उसके दो साथियों पर शिकायतकर्ता महिला के घर में जबरन घुसने, उससे छेड़छाड़ करने, बंदूक के दम पर उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया, ‘‘आरोपियों ने पीड़िता के परिवार के एक भूखंड और सोने के आभूषणों पर जबरन कब्जा कर लिया। इसके अलावा उन्होंने पीड़िता के स्वामित्व वाले छह वाहनों को भी जब्त कर लिया’’ स्थानीय पुलिस द्वारा शुरुआत में मामला दर्ज न किए जाने पर पीड़िता ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार