अलवर में जिला अस्पताल की नवजात केयर यूनिट में लगी आग, एक मासूम झुलसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के जिला अस्पताल की नवजात केयर यूनिट में मंगलवार को आग लग गई जिसमें एक मासूम झुलस गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मासूम को जयपुर के एक अस्पताल में रैफर किया गया है। अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा ओपी मीणा ने बताया कि आग आक्सीजन से जुडे रेडियंट वार्मर में लगी थी। आग की घटना के समय नवजात यूनिट में 15 शिशु मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि शिशुओं को अन्य यूनिट में स्थानांतरित किया गया।  रेडियंट वार्मर शरीर को गर्म रखने के लिये उपयोग में लिया जाने वाला यंत्र है। इसका उपयोग बच्चों के शरीर का तापमान बनाये रखने के लिये किया जाता है। पुलिस ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत