जापान के एनीमेशन स्टूडियो में संदिग्ध आगजनी, मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

तोक्यो। जापान में एक एनीमेशन प्रोडक्शन कंपनी पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध आगजनी हमले में 23 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। क्योतो शहर में स्थित इमारत जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर आग लगाई गई लेकिन अभी इसके पीछे के मकसद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि कई और लोग आग से बचने में नाकाम रहे।

पुलिस ने बताया कि वे आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं लेकिन यह एक संदिग्ध आगजनी हमला लग रहा है। क्योतो के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एक व्यक्ति ने कुछ तरल पदार्थ फेंका और आग लगा दी।’’ सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि व्यक्ति को घटना के संबंध में हिरासत में ले लिया गया और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका