दिल्ली: बवाना के एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगी आग, 1 की मौत हो गई, कई घायल

By अंकित सिंह | May 19, 2022

बड़ी खबर दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से आ रही है। यहां स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक आइटम चेसिस (इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम आदि) में पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर प्रशासन के लोग भी मौजूद हैं।  

 

इसे भी पढ़ें: मुंडका अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने 10 से अधिक एजेंसियों को पत्र लिखा, इमारत संबंधी दस्तावेज मांगे


दूसरी ओर इस आग की वजह से 7 लोग घायल हुए थे जिन्हें की जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 में से एक की मौत की खबर मिल रही है। वहीं एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आग के लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले दिनों आज की कई घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली के मुंडका में एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar