दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि नाथूपुरा स्थित वरदान पैलेस में आग लगने की सूचना सुबह करीब 6.41 बजे मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी टिन-शेड से शुरू हुई और बैंक्वेट हॉल परिसर में लगभग 1,500 वर्ग गज में फैल गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, आग पर सुबह करीब 7.50 बजे तक काबू पा लिया गया और अग्निशमन अभियान सुबह 8.20 बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pakistan vs USA: क्या फिर होगा बड़ा उलटफेर? कमजोर बल्लेबाजी दोनों टीमों के लिए बनी सिरदर्द।

Sonam Kapoor का बेबी शॉवर! लाइम ग्रीन लहंगे में मॉम-टू-बी का दिखा रॉयल अंदाज, पति Anand Ahuja संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Dubai में बसे Indian Businessman की सुनहरी सनक, पत्नी को हर साल गिफ्ट करते हैं 3 किलो सोना

Kanpur Lamborghini Accident | वीडियो में दिखा रईसजादा, तो FIR से नाम क्यों गायब? कार को थाने में VIP ट्रिटमेंट दिए जाने पर उठे सवाल