Dubai में बसे Indian Businessman की सुनहरी सनक, पत्नी को हर साल गिफ्ट करते हैं 3 किलो सोना

By एकता | Feb 09, 2026

भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अपनी धाक जमाना और सुर्खियों में रहना बखूबी जानते हैं। फिलहाल, दुबई के गलियारों में एक भारतीय बिजनेसमैन की 'सुनहरी सनक' के चर्चे आम हैं। यह सनक खुद के लिए नहीं, बल्कि अपनी पत्नी पर बेशुमार प्यार लुटाने के लिए है। जनाब अपनी पत्नी को हर साल 3 किलो सोना तोहफे में देते हैं, एक ऐसी बात जिसने न सिर्फ दुबई बल्कि सोशल मीडिया पर हर भारतीय को हैरान कर दिया है। आखिर कौन है यह बिजनेसमैन और क्या है इसकी इस रईसी के पीछे की कहानी? आइए जानते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad की Azista ने 300 KM दूर से मूविंग सैटेलाइट की तस्वीरें खींचकर चौंकाया

सतीश सनपाल के सुनहरी शौक के बारे में जानें?

ट्रेलर का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह था जब भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी, तबिंदा सनपाल ने अपनी अलमारी के राज खोले। तबिंदा ने कैमरे के सामने हंसते हुए बताया, 'सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है। वह हर साल मुझे 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं।' आज के रेट के हिसाब से 1 किलो सोने की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। यानी सतीश हर साल अपनी पत्नी के लिए 4.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का सोना सिर्फ तोहफे के तौर पर खरीद लेते हैं।

कौन हैं सतीश और तबिंदा सनपाल?

सतीश सनपाल भारत में जन्मे एक बेहद सफल बिजनेसमैन हैं और एनाक्स होल्डिंग (Anax Holding) के चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट से लेकर मीडिया तक कई बड़े सेक्टर में फैली हुई है। सतीश की शादी ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की तबिंदा से हुई है और उनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम इसाबेला है।

यह परिवार पहले भी अपनी 'अनोखी' फिजूलखर्ची के लिए चर्चा में रह चुका है। साल 2025 की शुरुआत में सतीश तब वायरल हुए थे, जब उन्होंने अपनी एक साल की बेटी को पिंक कलर की रोल्स रॉयस गिफ्ट की थी।

जबलपुर से दुबई तक का सफर

सतीश की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्होंने 'कर्ली टेल्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वह कई साल पहले अपनी जेब में सिर्फ 80,000 रुपये लेकर दुबई आए थे और आज वह अरबों के मालिक हैं।

हालांकि, यह कामयाबी इतनी आसान नहीं थी। तबिंदा ने खुलासा किया कि चूंकि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू, इसलिए शुरुआत में उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। लेकिन जैसे-जैसे सतीश की दौलत और शोहरत बढ़ी, रिश्तेदारों के तेवर भी बदल गए।

तबिंदा ने कहा, 'जैसे-जैसे सतीश सफल हुए, लोगों का बर्ताव बदल गया। अचानक सब फोन करने लगे और सतीश से मिलना चाहने लगे।' इसी बात पर सतीश का एक डायलॉग अब सोशल मीडिया पर खूब सुना जा रहा है, 'पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है।'

प्रमुख खबरें

Deadline खत्म, अब... Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब