कोलकाता में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

कोलकाता के मध्य भाग में स्थित एज्रा स्ट्रीट इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को भेजा गया। यह आग भीड़भाड़ वाले इलाके में तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

’ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना के समय किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही इमारत के अंदर कोई फंसा हुआ है। एहतियात के तौर पर आपातकालीन टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, जबकि आग बुझाने का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की अब भी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी बारीकी से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू