ओडिशा: कटक के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

कटक। ओडिशा के कटक जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तुलसीपुर इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत के सबसे ऊपरी तल पर आग लगी। कटक के जिलाधिकारी बी.एस. छयानी ने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां भेजी गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में ओडिशा दमकल विभाग एवं राज्य आपदा त्वरित कार्रवाई बल के कर्मी जुटे हैं।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते