Priyanka Chopra ने Nick Jonas के नए एल्बम पर लुटाया प्यार, पुरानी यादें ताजा कर लिखा इमोशनल नोट

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2026

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की जोड़ी को उनके फैंस 'पावर कपल' के तौर पर देखते हैं। पर्दे पर हो या सोशल मीडिया पर, इन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रहती है। 6 फरवरी को निक जोनस का नया एल्बम 'संडे बेस्ट' (Sunday Best) रिलीज हुआ है, और इस खास मौके पर 'देसी गर्ल' ने अपने पति के लिए एक बेहद भावुक और दिल जीत लेने वाला संदेश साझा किया है। निक के एल्बम रिलीज की खुशी में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है।

ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, प्रियंका कहती हैं

देसी गर्ल ने आगे लिखा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि यूनिवर्स मुझे तुम्हारे पास लाया। तुम मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा फैसला हो। मैं तुम्हारे बेमिसाल टैलेंट से हैरान हूं। तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो जिन्हें मैं जानती हूं, और सबसे खूबसूरत बात यह है कि तुम बिल्कुल वैसे ही हो। इसके लिए तुम्हें अलग से कोशिश नहीं करनी पड़ती। तुम ही हो जो मुझे हर दिन मुस्कुराने की वजह देते हो। मैं शुक्रगुजार हूं कि तुम मेरे हो। ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो।'

प्रियंका ने निक जोनास के एल्बम के बारे में आगे लिखा, 'मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है। तुमने हर नोट और हर लिरिक्स में अपनी जान डाल दी है। इस गहराई तक पहुंचने और इसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए बहुत कॉन्फिडेंट इंसान होना चाहिए। मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं। खुद पर एक एहसान करो, जो तुम्हें पसंद है उसे सुनो। इसे लो और शुरू से सुनो। प्यार ऐसा ही होना चाहिए।'

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में निक के नए एल्बम का लिंक भी शेयर किया है। निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के लव नोट पर कमेंट किया, 'तुम मेरी सब कुछ हो।'

प्रमुख खबरें

Sadhguru Isha Foundation Devastated | पूरी बिल्डिंग पानी में बह गई, ग्यिरोंग पोर्ट पर तबाही का खौफनाक मंजर, 80 सदस्यों वाली ईशा फाउंडेशन की टीम फंसी

अचानक आई बारिश और पास में नहीं है Umbrella? सुरक्षित रहने और Mobile-Electronic सामान बचाने के 3 Smart Tips

IRS Officer Bribery Case | CBI ने 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार, ठाणे कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

National Sports Day 2026: 29 August का ऐतिहासिक महत्व और Major Dhyan Chand का World Hockey में अविस्मरणीय योगदान