Jharkhand में रिहायशी इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।

राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली।’’ तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो। तिवारी डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी भी हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indian Economy की नई छलांग! GDP Growth 7.8%, अब नए Base Year से होगी गिनती

Pakistan में गहराया Food Crisis, सूखे और तनाव से Wheat Production पर मंडराया गंभीर संकट

Iran ने शुरू किया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4, अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे, नेतन्याहू ने ईरान पर अटैक पार्ट-2 को दी मंजूरी